अधिवक्ता रवींद्र बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 21, 2026

अधिवक्ता रवींद्र बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

बांदा, के एस दुबे  - इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बुंदेलखंड बांदा के मूल निवासी रवींद्र कुमार सिंह को प्रदेश कांग्रेस में विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।इस आशय की जानकारी दे रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने,प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी द्वारा भेजी गई सूची व उनके मनोनयन को अंतिम रूप देते हुए  कुल 22 नाम घोषित किए है। इस आशय के भेजे पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सहयोग की अपील की है। बताते चलें कि अपने बुंदेलखंड व बांदा जिले से विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए रवींद्र कुमार सिंह ने इंटर तक की शिक्षा बांदा के जीआईसी व आगे की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करके इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही विधि


व्यवसाय से जुड़े है। श्री सिंह की अथक मेहनत व कर्त्तव्यपरायणता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अली आसिफ जमा रिजवी की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश के जिन 22 प्रदेश उपाध्यक्षों के नाम घोषित किए है, उसमें बांदा बुंदेलखंड निवासी रवींद्र कुमार सिंह का नाम शामिल है। श्री सिंह के मनोनयन से बुंदेलखंड वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है,खास तौर से उनके संगी साथियों अधिवक्ताओं प्रबुद्ध और जागरूक समाज के लोगों ने उन्हें बधाइयां देकर उनके सानिध्य में एक बार फिर से कांग्रेस का जनाधार बढ़ने की प्रबल संभावना प्रकट की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages