सपा नगर अध्यक्ष बने सुहैल खान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 21, 2026

सपा नगर अध्यक्ष बने सुहैल खान

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र 

फतेहपुर, मो शमशाद  । समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रहे तनवीर हैदर नकवी की मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त चल रहे नगर अध्यक्ष के पद पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने शहर के कटरा अब्दुल गनी मुहल्ला निवासी सुहैल खान हेमू को नगर अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। एक दिवसीय जनपद दौरे पर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून के आवास पर नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा और

नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

पार्टी को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। श्री हेमू ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर दोबारा समाजवादी पार्टी को काबिज कराया जा सके। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages