महिला महाविद्यालय में विशेष शिविर आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 20, 2026

महिला महाविद्यालय में विशेष शिविर आयोजित

बाँदा, के एस दुबे । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के अध्यक्षता में, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबिहा रहमानी, डॉ. जयंती सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखिका छाया सिंह एवं अंजू दमेले उपस्थित रही। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। यशी, प्रियांशी, आकांक्षा तथा अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बाद में छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। डॉ. सबीहा रहमानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने कहा के अनुशासन से रहते हुए


यह कार्यक्रम सफल बनाए। कार्यक्रम को डॉ. माया वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों और रचनात्मक क्रियाओं का समावेश हमारे व्यक्तित्व के विकास में अहम होता है। अंजू दमेले ने कहा कि कन्या होने को गर्व की अनुभूति बताते हुए छात्राओं को गीत भी सुनाया। प्रो. प्राचार्य दीपाली गुप्ता के द्वारा छात्राओं को अनुशासित रहकर सात दिवसीय शिविर सकुशल संपन्न करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. जयंती सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. रामनरेश पाल, डॉ. आलोक कुमार भरद्वाज एवं डॉ. विनय कुमार पटेल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages