Pages

Thursday, March 5, 2026

राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी की मनाई जयंती

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर की चर्चा 

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रकवि पं0 सोहनलाल द्विवेदी की 120 वीं जयंती के अवसर पर द्विवेदी चैराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय अवस्थी ने द्विवेदी जी की जयंती पर प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित किया। प्रसिद्ध रचना चल पड़े जिधर दो डगमग चल पड़े के टिपग उसी ओर का काव्य पाठ किया। इस आयोजन की अध्यक्षता अन्नू श्रीवास्तव ने किया। उन्होने उनके जीवन में घटित संस्मरणों व उनके राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत

 राष्ट्रकवि की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि।

जीवन में प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित कवि राजनैतिकजन चन्द्र कुमार पाण्डेय, आचार्य विष्णु शुक्ल, सुधाकर अवस्थी, राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि उनकी सर्जना के बिन्दु देश प्रेम चरित्र निर्माण ही रहे। श्री अवस्थी ने बताया कि वे पत्रकार भी थे। लखनऊ से अधिकार समाचार पत्र आजादी की लड़ाई में कई वर्षों तक निकला। इस अवसर पर राजेश चन्द्र मिश्रा, अविनाश तिवारी, किशोर चन्द्र पुरवार, राजेश तिवारी, विनय त्रिपाठी, नीटू मिश्रा, विनय शरण गुप्ता, रामसिंह, अनुमा द्विवेदी, कपिल द्विवेदी, सुरेश शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment