श्री मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज की 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

श्री मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज की 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन

विद्याधाम विद्यालय प्रांगण में  19 से 27 मार्च तक चलेगी रामकथा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि - परमहंस सन्त श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में हर वर्ष चैत्र नवरात्रि में 9 दिवसीय श्री रामकथा आयोजन बड़े ही धूम धाम के साथ आयोजित की जाती है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर 9 दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है यह कथा 19 मार्च से 27 मार्च रघुवीर मंदिर ट्रस्ट एवं श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वाधान से इस बार विद्याधाम विद्यालय जानकीकुंड चित्रकूट के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। चित्रकूट क्षेत्र वासियों  के लिए बड़े ही गौरव और सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष श्री रामकथा का रसपान मलूक पीठाधीश्वर वृन्दावन एवं रेवासा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज अपनी मधुर  अमृतमय वाणी से कराएंगे। महराज जी कथा सुनने देश के कोने कोने से उनके शिष्यगण आयेंगे। 18 मार्च को गाजे बाजे के साथ पोथी कलश


यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ इलेश जैन एवं महिला समिति की अध्यक्षा उषा जैन ने बताया कि  महराज जी की कथा श्रवण करने  देश के विभिन्न प्रान्तों से सभी गुरुभाई बहनो एवं राम कथा प्रेमियों का चित्रकूट आने का सिलसिला शुरू हो गया उन्होंने बताया कि पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन साहब पिछले तीन वर्षों से महाराज जी की कथा चित्रकूट में कराने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रभु इच्छा के आगे किसी की नहीं चलती डॉ जैन तो प्रभु चरणों में समाहित हो गए, लेकिन उनका प्रयास सार्थक हो गया महराज श्री के रामकथा कार्यक्रम होने से। उन्होंने चित्रकूट क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि ये हम सभी लोगों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महराज चित्रकूट कथा करने आ रहे है इसलिए आप सभी लोग ज्यादा ज्यादा संख्या में आकर  श्री महराज की अमृतमय वाणी से प्रभु श्री रामजी की कथा का रसास्वादन कर अपने जीवन को भक्तिमय, राममय करके धन्य बनाइए। इस अवसर पर रघुवीर मन्दिर  प्रबन्धन की ओर से भी सभी चित्रकूट नगरवासियों को कथा श्रवण करने हेतु सादर आमंत्रण है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages