सीएम को भेजा दस सूत्रीय ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नहर कालोनी में एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें कार्यकत्रियों ने अपनी आवाज बुलंद की। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दस सूत्रीय ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा की अगुवई में धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शिरकत कर अपनी मांगों को दोहराया। सीएम को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि कार्यकत्रियों को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान कर वेतनमान,
![]() |
| नहर कालोनी में धरने को संबोधित करतीं वक्ता। |
भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता एवं सवेतन मेडिकल अवकाश सहित समस्त वैधानिक लाभ दिए जाएं, प्रदेश में रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष की जाए, आंगनबाड़ी से मुक्त सेविका के पद पर सहायिका को कार्यकत्री के पद पर एवं वरिष्ठता के आधार पर नियमित व समयबद्ध पदोन्नति शासनादेश के अनुसार दी जाए, आयु सीमा की बाध्यता समाप्त की जाए, पोषण ट्रैकर पर आनलाइन कार्य हेतु फाइव जी मोबाइल खरीदने के लिए बीस हजार रूपए व प्रतिवर्ष रिचार्ज के लिए पांच हजार रूपया डाटा भत्ता दिया जाए, पंद्रह सौ रूपए प्रोत्साहन राशि पीएलआई भुगतान भारी अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को देखते हुए नियमित मानदेय में सम्मिलित किया जाए, किराए के भवनों में संचालित केन्द्रों को किराया बाजार भाव से दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बसंती सोनकर, अर्चना वर्मा, जिला महामंत्री शहनाज, संगीता सिंह, सुनीता आनंद, संगीता, कमला देवी, रेखा, आरती, अमिता पटेल, शिवकांती, पुष्पकली, सुमन देवी, मालती देवी, सरिता सिंह, रीता देवी, प्रमिला, कमला आदि मौजूद रहीं।

No comments:
Post a Comment