संस्था को शहीद आजाद के वंशज से मिला सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 16, 2026

संस्था को शहीद आजाद के वंशज से मिला सम्मान

फतेहपुर,  मो शमशाद । संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के लगातार किए जा रहे सेवाकार्यों के लिए संस्था को गया जी बिहार में सम्मान प्राप्त हुआ। समय-समय पर संस्था द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क रक्त की उपलब्धता जो कि जिले में नहीं जिले के बाहर प्रदेश स्तर में किए जा रहे सेवाकार्य पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी द्वारा संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को स्वतंत्रता सेनानी रहे शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के वंशज

संस्था अध्यक्ष को सम्मान सौंपते शहीद आजाद के वंशज।

अमित आजाद तिवारी ने संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया। वही अमित आजाद तिवारी द्वारा संस्था के कार्यों के सराहा गया। संस्था से सम्मान लेने प्रबंधक गुरमीत सिंह पहुंचे। इस मौके पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड से सोनी कुमार वर्मा, अमृत, शुभम, हरियाणा से महेश कुमार, दिल्ली से अंगद, अहमदाबाद से भूपेंद्र दवे, वाराणसी से प्रदीप इसरानी, वाराणसी से होम्यो भाभा से आशुतोष सिंह, जिला गाजीपुर से  शीर्ष दीप उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages