एक साथ करीब छह स्थानों पर कार्रवाई होने की वजह से किसी को नहीं मिला कुछ करने का मौका
गुरुवार को भी आयकर विभाग की टीम गाड़ियों में भरती रहीं फर्राटा, नजरें गड़ाए रहे लोग
बांदा, के एस दुबे । आयकर विभाग की टीमों ने शहर में चहलकदमी क्या की, लोगों में दहशत फैल गई। शहर के नामचीन कारोबारियों के साथ ही नेताओं के अलावा उनके प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की तो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गुरुवार को भी चर्चाओं का बाजर गर्म रहा। सूत्रों की मानें तो छापामार कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल पंप संचालक, बालू कारोबारी, बिजली ठेकेदार के यहां और अन्य स्थानों पर छापामारी की खबर है। करोड़ों का सोना और चादी, नगदी, के अलावा कुछ दस्तावेज भी आयकर विभाग की
![]() |
| छापामार कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर खड़े आयकर विभाग के अधिकारियों के वाहन। |
टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। गौरतलब हो कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों और बालू व्यवसायियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर गुरुवार की देर शाम तक आयकर की छापामारी जारी रही। बता दें कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक व भाजपा नेता, बालू कारोबारी, बिजली ठेकेदार, प्रतिष्ठित नर्सिंग होम के
संचालक व एक अन्य के घर व प्रतिष्ठानों में अचानक आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा था। आयकर विभाग के उप निदेशक ऋषिराज की अगुवाई में दिल्ली समेत प्रदेश के कई जिलों की करीब 20 टीमों ने भारी पीएसी बल के साथ ताबड़तोड़ छापामारी शुरू की और करीब दो सैकड़ा से अधिक अधिकारियों ने कर्मचारियों ने सभी जगह
एक-एक दस्तावेज खंगालने के साथ ही कैश और सोना-चांदी की तलाशी ली। सूत्रों की मानें तो टीमों को कई जगहों से करोड़ों रुपए नगदी और सोना-चांदी के साथ संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने भी नहीं की है। गुरुवार की देर शाम तक छापामार कार्रवाई लगातार जारी रही। सभी जगहों पर पुलिस के जवान
तैनात रहे और किसी की भी आवाजाही प्रतिबंधित रही। छापामार कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गरम रहा और लोग तरह तरह के कयास लगाकर छापामारी के कारणों और बरामदगी का बखान करते देखे गए। इधर, आयकर की छापामार कार्रवाई में एक पूर्व विधायक का नाम जोड़े जाने पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम
से उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व विधायक और अधिवक्ता ने कहा है कि छापामार कार्रवाई से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही उनके किसी आवासीय या व्यापारिक प्रतिष्ठान में कोई कार्रवाई हुई है।





No comments:
Post a Comment