केन आरती उतारी, सफाई पर दिया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 18, 2026

केन आरती उतारी, सफाई पर दिया जोर

बांदा, के एस दुबे । भूरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत केन नदी घाट पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में केन जल महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ आरती कार्यक्रम को संपन्न किया। केन आरती के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा मौलाना अब्दुल सलीम के चित्र को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी को मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा अभद्र भाषा बोलने पर आज हम लोगों ने मौलाना अब्दुल सलीम का चित्र जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है और मौलाना अब्दुल सलीम पर आवश्यक कार्यवाही की माँग करते है, समिति के जिला उपाध्यक्ष महेश धुरिया ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय टिप्पणी मौलाना अब्दुल


सलीम द्वारा योगी जी की माता जी पर की गई है जोकि अशोभनीय है और हम सब इसका कड़ा विरोध जाहिर करते हुए मौलाना अब्दुल सलीम पर कार्यवाही करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्यवाही न होने पर हम लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन भी किया जा सकता है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान मौके पर  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया लोहा सिंह गौरव वर्मा सुधांशु वर्मा कृष्ण कुमार सहदेव वर्मा लवकुश प्रजापति गौरव सैनी सौरभ सैनी राज वर्मा बिजनेस कुमार सुमित वर्मा मोहित वर्मा निखिल आकाश यादव विकास ठाकुर युवराज मयंक रजनीश प्रजापति सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages