फतेहपुर, मो शमशाद । नई दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन संपन्न हुआ। फतेहपुर जनपद का मान बढ़ाते हुए विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल को भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री, विभागीय सचिव और यूनिसेफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हेमलता पटेल के कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। हेमलता पटेल के संघर्ष और सुजानपुर महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के मॉडल को विशेष
![]() |
| दिल्ली में सम्मान ग्रहण करतीं सुजानपुर प्रधान हेमलता पटेल। |
रूप से स्थान दिया गया। स्क्रीन पर दिखाई गई सफलता की कहानी ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में हेमलता पटेल के साथ तेलियानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिश्रामऊ की प्रधान बीनू देवी ने भी प्रतिभाग किया। जहां विकासात्मक नवाचारों और आधुनिक पंचायत प्रबंधन के गुर सीखे भी सीखे गए। हेमलता पटेल ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जैसे प्रतिष्ठित मंच पर केंद्रीय नेतृत्व और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के बीच उनके कार्यों को पहचान मिलना गौरव की बात है। देश भर से पहुंचीं सशक्त महिला प्रतिनिधियों को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment