मंदिर परिसरों में घंटा घड़ियाल व शंख की गूंजती रही ध्वनि
फतेहपुर, मो शमशाद । चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के प्रथम अवतार मां शैलपुत्री की आराधना में भक्तों ने जमकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों में घंटे-घड़ियाल और शंख की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे दुर्गा मंदिर, कालिकन मंदिर, तांबेश्वर मंदिर सहित अन्य देवी स्थलों पर प्रातःकाल से ही भक्त पहुंचने लगे थे। महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। जहां उन्होंने न केवल विधिवत पूजा-अर्चना की, बल्कि कीर्तन-भजन और सामूहिक पाठ में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिरों में
![]() |
| दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। |
भक्तों का सिलसिला जारी रहा और प्रसाद वितरण के साथ ही मंदिर परिसर गुंजाएमान रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन होने के कारण मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा विशेष महत्व रखती है। घटस्थापना के साथ शुरू हुए इस नौ दिवसीय महापर्व में भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की उपासना करेंगे। प्रशासन ने भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि भक्त निर्विघ्न पूजा-अर्चना कर सकें। चैत्र नवरात्रि आगामी सत्ताइस मार्च तक चलेगी। रामनवमी के साथ इसका समापन होगा।


No comments:
Post a Comment