साध्वी बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 18, 2026

साध्वी बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह कराया मीठा

फतेहपुर,  मो शमशाद । जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। अवसर था पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का। इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। साध्वी निरंजन ज्योति के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और साध्वी जी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति का यह दायित्व पिछड़ा वर्ग के

आवास पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते भाजपाई।

हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद मान सिंह, सुशील कछवाह, संजय सिंह, मोहन निषाद, सावन गुप्ता, किशन शुक्ला, नीरज निषाद, संतराम पासवान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages