वर्तमान युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की ध्वजवाहक: अन्नू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

वर्तमान युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की ध्वजवाहक: अन्नू

महिला महाविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन

फतेहपुर,  मो शमशाद । डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बहुआ डॉ रामकुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू आदि ने किया।

मुख्य अतिथि को पौध देकर सम्मानित करते प्राचार्य।

शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की मूल अवधारणा और आपातकाल के 50 वर्ष का विस्तृत परिचय के साथ प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को देश की लोकतांत्रिक विरासत और संवैधानिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी ही विकसित भारत 2047 की ध्वजवाहक है। भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रखर मेधा और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राएं विधानसभा में अपनी बात रखेंगे। संचालन प्रो. प्रशांत द्विवेदी एवं डॉ चारू मिश्रा ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर प्रो. शकुन्तला, शरद चन्द्र राय, डॉ रमेश सिंह, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ चंद्रभूषण, डॉ जिया तसनीम, डॉ अनुष्का छौंकर, डॉ राजकुमार, आनंदनाथ एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages