Pages

Wednesday, March 11, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से आहत लोगों को अभी भी सरकार से कोई राहत नहीं

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। सदर तहसील के गांव पवई मजरे शिव बकस खेड़ा के तीन नाबालिक बच्चे अपनी बुआ तथा चाचा के साथ आकाशीय विद्युत अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए 10 माह से भटक रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ परिवार आज जिलाधिकारी से मिलकर अपनी फरियाद की जिलाधिकारी ने अविलंब परगना अधिकारी को मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए, बताते चले की 4 जुलाई 2025 को ज्योति अपनी पांच बकरियों को चराने जंगल गई थी जहां आकाशी बिजली गिरने से ज्योति तथा पांचो बकरियों की मृत्यु हो गई थी परगना अधिकारी ने चार लाख रुपये अनुग्रह राशि तथा बकरियों का 16000 रुपए मुआवजा निर्गत करने का प्रमाण पत्र ज्योति के पति को दिया इधर 4 महीने तक मुआवजा राशि न मिलने से उसके पति की सदमे में मौत हो गई उसके तीन अनाथ बच्चे सौरभ 9 वर्षअनुज 8 वर्ष मनीष 5 वर्ष अनाथ हो गए अनाथ बच्चों की परवरिश उसकी बुआ


करोवन निवासी शिव देवी किसी तरीके से कर रही है इस बीच कई बार उसने ग्राम प्रधान से मुआवजा दिलाने की दरख्वास्त की परगना अधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक से भी मिली लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही नजर आए। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंची बुआ तथा उसके चाचा ने जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा से अपनी फरियाद सुनाए जिला अध्यक्ष ने साथियों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर संवेदनशील मामले को निस्तारित करने को कहा जिलाधिकारी ने अविलंब ऑफिस में मौजूद प्रधान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ₹5000 बच्चों को पालन पोषण के लिए इनके एडल्ट हो जाने तक दिए जाएं तथा चार लाख की धनराशि इनके पालन पोषण करने वाले परिजन को सौंपी जाए जिलाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह महामंत्री अजय गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे

No comments:

Post a Comment