वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 18, 2026

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध

फतेहपुर,  मो शमशाद । जनपद के जमालपुर मवइया स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आत्मनिर्भर और सक्रिय बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। अटल वयो अभ्युदय योजना एवं समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से गैर सरकारी संस्था युवा विकास समिति द्वारा उत्पादन आधारित व्यावसायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर करीब 150 बुजुर्गों को हस्तशिल्प, अगरबत्ती, मोमबत्ती सहित अन्य लघु उत्पादन कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग द्वारा प्रतिभागियों को अगरबत्ती निर्माण के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराया गया जिससे वे प्रशिक्षण के बाद भी कार्य जारी रख सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभव और कौशल का उपयोग कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और

स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक करण सिंह पटेल।

सामाजिक रूप से सक्रिय रखना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नए कार्यों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की पहल बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में भी मदद करती है। कार्यक्रम में बिंदकी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा आश्रम संचालिका नीतू वर्मा, संस्था अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, कंचन जी तथा जिला उद्योग अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages