Pages

Sunday, March 8, 2026

ग्राम चौपाल में अधिकारियों की मौजूदगी, आवास, पानी, बिजली के मुद्दों पर ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशानुसार विकास खंड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी में शुक्रवार को पंचायत सचिवालय प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी ;न्यायिकद्ध अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में नायब तहसीलदार मंगल सिंह यादवए एडीओ समाज कल्याण आलोक सिंहए एडीओ सहकारिता नीरज कुमारए बीईओ अतुल दत्ता तिवारीए पशु चिकित्साधिकारी कुलदीप सिंहए कृषि विभाग के बीटीएम श्रीकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारीए ग्राम प्रधानए ग्राम सचिवए आशाए आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

  ग्राम चौपाल में मौजूद अधिकारीगण

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास योजनाए वृद्धावस्था पेंशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खातों की ई.केवाईसीए आधार और मोबाइल लिंक कराना आवश्यक है ताकि सहायता सीधे खाते में पहुंच सके। ग्रामीणों ने आवासए बिजली के खंभेए नाली निर्माण और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाईंए जिन्हें दर्ज कर समाधान के निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खतौनी उच्चारण नहीं हो सकाए जिस पर शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर लंबित वरासत मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।


No comments:

Post a Comment