मस्जिद राउफिया रशीदिया की तरावीह में कुरआन पाक मुक्कमल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

मस्जिद राउफिया रशीदिया की तरावीह में कुरआन पाक मुक्कमल

हाफिज गुलाम गौस रहमानी का नमाजियों ने किया इस्तकबाल

हथगाम, फतेहपुर,  मो शमशाद । विकास खण्ड के आरामशीन शाहपुर स्थित मस्जिद राउफिया रशीदिया में रमजानुल मुबारक के मौके पर चल रही तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। कुरआन पाक मुकम्मल होने पर हाफिज गुलाम गौस रहमानी का नमाजियों ने फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंटकर इस्तकबाल किया। तत्पश्चात मुल्क में अमन-चैन की दुआएं की गई। बताते चलें कि रमजानुल मुबारक को पाक महीना कहा जाता है। यह महीना बरकतों का है। इस महीने के पहले अशरे को रहमत का अशरा कहा जाता है, जिसमें इबादत, रोजा, तरावीह और कुरआन पाक की तिलावत का विशेष महत्व होता है। आरामशीन शाहपुर में सईद नगर जामा मस्जिद रऊफिया रशीदिया में तरावीह की शक्ल में कुरआन पाक मुकम्मल हुई। कुरआन पाक सुनाने वाले हाफिज

हाफिज गुलाम गौस रहमानी का इस्तकबाल करते नमाजी।

गुलाम गौस रहमानी का नमाजियों ने इस्तकबाल किया। अंत में हजरत मौलाना बाबर रजा खान ने मुल्क और उम्मत की सलामती अमन चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ की। दुआ और सलातो सलाम के साथ समापन हुआ। इस मौके पर पेश इमाम क़ारी शहजान अली हबीबी, मोहलिया के पेश इमाम गुलाम गौस, मुअज्जिन रमजान अली, अफसार, इरशाद सलमानी उर्फ लल्लू, इरशाद आलम अंसारी, मोहम्मद अय्यूब अंसारी उर्फ शब्बू, अयान कुरैशी, अब्दुल अज़ीज़, मुस्ताक सिद्दीक़ी, एजाज मिर्जा, शारिक़, शाहरुख खान, समीर, फैज, फहीम खान के अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी डॉ रईस रहमानी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages