Pages

Sunday, March 8, 2026

जमीरा और कलचिहा पौधशाला में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर, सम्मानित हुईं ग्रामीण महिलाएं

बरगढ़ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । वन क्षेत्र कार्यालय परिसर जमीरा पौधशाला और कलचिहा पौधशाला में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान और जागरूकता का प्रेरक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कोलमजरा शोभनाथ प्रजापति ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने महिलाओं को शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सशक्त

पौधशाला में महिलाओं को सम्मानित करते हुए

महिला ही सशक्त समाज और राष्ट्र की आधारशिला होती है। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वन दरोगा अमरजीत, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, वन रक्षक ऋषभ जैन सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का वातावरण रहा तथा महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।


No comments:

Post a Comment