Pages

Tuesday, March 10, 2026

समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

स्कूल संचालकों की मनमानी, गंदे पानी की आपूर्ति व गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर जताया विरोध

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम मंगलवार की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्राइवेट स्कूल संचालकों की ओर से असीमित फीस वसूली, रमजान माह और नवरात्र पर पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने के साथ ही गैस सिलेंडरों के दामों इजाफे को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व अन्य।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा माफिया से मिली भगत कर प्राइवेट स्कूल संचालक असीमित फीस वसूली प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम परिवर्तित किए जाने के नाम पर भारी पैमाने पर अभिभावकों से कॉपी किताबें, मोजे, जूते आदि सामग्रियों के नाम पर वसूली की जा रही है जिससे जानमानस में आक्रोश व्याप्त है वहीं दूसरी ओर रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, व 19 मार्च से नवरात्रि पर्व प्रारम्भ होने जा रही है लेकिन जल संस्थान शहर के अंदर कैंप लगाकर लाखों रुपए की वसूली करने में मगन है जबकि शहर के अंदर नलों में कीचड़ युक्त पानी मात्र 30 मिनट सप्लाई देकर शहर वासियों को सुलभ कराया जा रहा है जिससे अनेकों की संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है पानी की सप्लाई में ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल न कर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है जो जांच का विषय है जांच कर कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर शहर वासियों को कम से कम दोनों मीटिंग एक-एक घंटा स्वच्छ जल सुलभ कराया जाए। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने बताया प्रदेश और देश में बैठी हुई भाजपा सरकार युद्ध का बहाना बनाकर घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों पर 60 रुपए से लेकर 115 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है जो न्याय संगत नहीं है इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की सरकार और गैस एजेंसियों की मिलीभगत से यह बढ़ोतरी लाभ पहुंचाने की दृष्टिकोण से की गई है इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ रहा है, गरीब तबके की महिलाएं परेशान हैं। गैस एजेंसियों में उपभोक्ता जब गैस लेने जाता है तो कहा जाता है कि गैस नहीं है और केवाईसी करवाओ तभी गैस मिलेगी। वहीं दूसरी ओर दलालों के माध्यम से 1500 से 2000 रुपए में गैस सिलेंडर सुलभ कराए जाने का काम किया जा रहा है संबंधित अधिकारी औचक निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्नलिखित व्यक्ति शामिल रहे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बल्देव वर्मा, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, बाबूराम निषाद पूर्व सभासद, जिला सचिव रामकुमार सिंह, हेमन्त कुमार वर्मा, कालीचरण साहू, सीमा बाबी, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, राजबहादुर गुप्ता, रामशंकर सिंह लाला, अशोक वर्धन कर्ण, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह, इस्लाम मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment