Pages

Sunday, March 8, 2026

रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को वितरित की जरूरत की सामग्री

तीन सौ ग्रामीणों को मिले कपड़े और अन्य सामग्री।

बांदा, के एस दुबे । बड़ोखर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बजरंग पुरवा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया,कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त गरम कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने

कपड़ा वितरित करते हुए रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारी।

अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इधर, रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सचिव मोहम्मद इदरीश की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम बजरंग पुरवा श्री राममिलन जी की उपस्थिति में, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि वितरित किए।


No comments:

Post a Comment