Pages

Friday, March 6, 2026

रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित

फतेहपुर,  मो शमशाद । डेंटिस्ट डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने दंत चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ विवेक श्रीवास्तव, इंडियन डेंटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष रेडक्रॉस व आजीवन सदस्य डॉ सौरभ

दंत चिकित्सकों को सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन।

सिंह चैहान, डॉ तारक नाथ सरकार, डॉ रविनाथ गुप्ता, डॉ हरीतिमा गुप्ता, डॉ विमल सेंगर, डॉ सौरभ गुप्ता को उनकी क्लीनिक पहुंचकर शाल व पल्स ऑक्सिमीटर भेंटकर सम्मानित किया। उनके द्वारा दंत रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव व प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment