Pages

Tuesday, March 3, 2026

आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा करते मजबूत: राजकुमार

फतेहपुर,  मो शमशाद । जनपद में रंगों के महापर्व होली के अवसर पर सिविल लाइन में आदर्श होली का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में न केवल रंगों की बौछार दिखी, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों का एक अनूठा संगम भी देखने को मिला, जिसने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाना था। प्रतियोगिता में बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक

प्रतिभागी बच्चे को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट करते नगर पालिका अध्यक्ष।

मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। सभासद विनय तिवारी ने आए हुए अतिथियों और क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदर्श होली का अर्थ है शालीनता और प्रेम के साथ त्योहार मनाना। मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य है और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन ने शहर में चर्चा बटोरी और लोगों को पारंपरिक व मर्यादित तरीके से होली मनाने की नई प्रेरणा दी।


No comments:

Post a Comment