चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रातः आठ बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों को झंडी दिखाकर किया, जबकि मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-18 तथा ओपन वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने जोश और दमखम के साथ भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में अंजली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-18 वर्ग में अदिति और ओपन वर्ग में
![]() |
| फिट इंडिया महिला सप्ताह में मौजूद खिलाडी |
रेशमा तथा लवली ने अपनी रफ्तार से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं की चमक और खिलाड़ियों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अंगद सिंह, राजा मिश्रा, अरविन्द मोहन, श्याम सुन्दर और अख्तर हुसैन का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment