Pages

Thursday, April 30, 2026

स्मार्ट मीटर बना जनता का संकटए चित्रकूट में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं की शिकायत

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की सियासत और सड़कों पर उस वक्त उबाल आ गया जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ गूंजता जनाक्रोश कचेहरी पार्क से उठकर तहसील तक पहुंच गया। नारों की गूंज और भीड़ का उफान मानो यह सवाल पूछ रहा था कि क्या विकास के नाम पर जनता पर बोझ डाला जा रहा हैघ् जुलूस ब्लॉक होते हुए तहसील पहुंचाए जहां उप जिलाधिकारी कर्वी को ज्ञापन सौंपा गया। कुशल सिंह पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि बिना सूचना और उपभोक्ता की सहमति के मीटर बदलना सीधा अन्याय हैए जिससे आम आदमी परेशान और ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने निजीकरण की बढ़ती रफ्तार को जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए चेताया कि अगर स्मार्ट मीटर का दबाव जारी रहा तो कांग्रेस सड़क से

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसी

सदन तक संघर्ष छेड़ेगी। पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जी रहे परिवारों के लिए स्मार्ट मीटर सुविधा नहींए सजा बन गया है. पैसा खत्म होते ही बिजली गुलए और भीषण गर्मी में अंधेरा ही अंधेरा। उपभोक्ताओं ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर ने राहत नहींए बल्कि मुसीबतों का नया अध्याय खोल दिया है। कांग्रेस ने एक सुर में मांग उठाई कि स्मार्ट मीटर योजना तत्काल बंद कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएए अन्यथा यह चिंगारी जल्द ही जन आंदोलन की आग में बदल सकती है। इस मौके पर चुनवाद प्रसाद प्रजापतिए राकेश वर्माए राबेद्र सिंह पटेलए ओमप्रकाश गुप्ताए चंद्रकली गुप्ताए प्रीतम सोनकरए धर्मेंद्र त्रिपाठीए माया देवी समेत अन्य मौजूद थे

No comments:

Post a Comment