बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तराया गांव में दरवाजा खोलते समय 25 वर्षीय महिला को लगा करेंट सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। बदौसा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की रहने वाली महिला अंजू देवी पत्नी अमित यादव उम्र करीब 25 वर्ष, यह निमंत्रण करने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां तराया गांव गई हुई थी, तभी आज गुरुवार को दरवाजा खोलते समय वहीं से निकली विद्युत लाइन दरवाजे में टच हो जाने से करेंट की चपेट पर आकर
गिर गई, जैसे ही परिजन व रिश्तेदारों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment