Pages

Wednesday, April 29, 2026

सरकारी गाड़ी पर हमला कर भागा डंपर, जीपीएस ने खोली अवैध खनन की पोल

चालक हिरासत में 

मऊ/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र के इलाके में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गिट्टी से लदा एक डंपर प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर फरार होने की कोशिश में बेकाबू हो गया। बरगढ़ थाना क्षेत्र में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने जैसे ही संदिग्ध डंपर को रुकने का इशारा किया, चालक ने कानून को चुनौती देते हुए रफ्तार बढ़ा दी। हालात तब और बिगड़ गए जब भागते हुए चालक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने का

डंपर के साथ एसडीएम

दुस्साहस किया। लेकिन प्रशासन भी पीछे हटने वाला नहीं था- जीपीएस तकनीक के सहारे डंपर का पीछा कर उसे बरगढ़ मोड़ पर दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि डंपर में लदी गिट्टी के कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे और वह भरतकूप की ओर से आ रहा था। एसडीएम के निर्देश पर डंपर को थाने में खड़ा करा दिया गया है, जबकि चालक पुलिस हिरासत में है। मामला अब खनिज विभाग को सौंपा गया है, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी।


No comments:

Post a Comment