कृषि आदान व्यापारियों ने पीएम को भेजा समस्याओं का ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 27, 2026

कृषि आदान व्यापारियों ने पीएम को भेजा समस्याओं का ज्ञापन

अधिकारियों के शोषण पर रोक लगाने की मांग

बीस सूत्रीय मांगों के निस्तारण की लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । केंद्र एवं राज्य सरकार के अफसरों द्वारा कृषि आदान व्यपारियो का शोषण करने एव समस्याओं का निस्तारण न किये जाने में विफल रहने पर एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पहुँचकर ज़ोरदार प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ बुलंद किया। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। सोमवार को एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की जनपद इकाई के बैनर तले खाद बीज एव कीटनाशक दवाइयों के लाइसेंसी विक्रताओं कृषि आदान व्यपारियो ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज़ोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन कर समस्याओं पर अपनी आवाज़ बुलंद की। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजकर समस्याओं के

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कृषि आदान व्यापारी।

निस्तारण की मांग किया। पीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अनुपयोगी उत्पादों की जबरन लिंकिंग को अपराध घोषित किया जाये। अनुदानिक उर्वरकों के साथ गैर अनुदानिक  उत्पाद बेचने पर रोक लगाई जाये। डीलरों के अतिरिक्त खर्च को रोकने के लिए यूरिया जैसी खाद की डिलिवरी रेल हेड के स्थान पर डीलर के बिक्री केंद्र तक कंपनियों के द्वारा पहुँचाने की व्यवस्था किये जाने, मंहगाई को देखते हुए डीलरों का मार्जिन बढ़ाये जाने, ग्रामीण खुदरा विक्रताओं के लिए साथी पोर्टल को वैकल्पिक बनाये जाने,खाद बीज एव कीटनाशक दवाइयों के सीलबंद पैकिंग में नमूना फेल होने पर विक्रेताओं को नही बल्कि कंपनियों को ज़िमेदार माना जाय, एक्पायरी कीटनाशक दवाइयों के स्टॉक को कंपनियों को वापस लेने का नियम अनिवार्य किया जाय, नई बीज अधिनियम में रिटेलर को प्रथम पक्ष बनाये जाने का नियम में बदलाव, दुकानदारों के विरुद्ध झूठी शिकायतो एव ब्लेक मेल आदि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाये जाने, उप संचालक कृषि द्वारा निलंबित लाइसैंस को 21 दिन में स्वतः बहाली का प्रावधान, हर वर्ष कंपनियों से प्रिसिंपल लाइसेंस लेने की अनिवार्यता समाप्त करने आदि की मांगे शामिल रही। इस मौके पर सुनील कुमार मिश्रा, स्वतंत्र परिहार, बीरेंद्र सिंह, राजकुमार मौर्या, दीपक मौर्या, शत्रुघ्न पटेल, वसी अहमद, धर्मेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, बीरेंद्र मौर्य, कामता सिंह, सुशील मौर्या, समीर खान, अरुण मिश्रा, वारिस अली नीरज मौर्या आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages