Pages

Wednesday, April 29, 2026

सीएसजेएमयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने शिक्षण उत्कृष्टता और नवाचार पर दिया जोर

आयोजन में  क्वांटम कंप्यूटिंग एवं साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में एआई संचालित आर्किटेक्चर पर दिया गया बल 

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज द्वारा आयोजित एडवांस्ड रिसर्च एंड एआई-एनेबल्ड इनोवेशन्स इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर प्रेज़ेंट चैलेंजेज एंड फ्यूचर अपॉर्च्युनिटीज के दूसरे दिन की शुरुआत बुधवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर अनुप्रयोग, पर्यावरण विज्ञान एवं अन्य संबंधित विषयों में समानांतर मुख्य वक्ता सत्रों के साथ हुई। जिसमें प्रतिष्ठित संस्थानों के वक्ताओं ने नैनो-प्रौद्योगिकी, एआई आधारित नवाचार, क्वांटम कंप्यूटिंग, सतत सामग्री, पर्यावरणीय स्थिरता एवं रिमेडिएशन तकनीकों जैसे अत्याधुनिक विषयों पर अपने विचार साझा किए । सम्मेलन में एआई-सक्षम नवाचारों पर विशेष बल दिया गया, इनमें उन्नत सामग्रियों में एआई आधारित नवाचार संभावनाएं, क्वांटम कंप्यूटिंग एवं


साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में एआई संचालित आर्किटेक्चर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एआई के अंतर्विषयी अनुप्रयोग, तथा जल शुद्धिकरण के लिए नैनो-सामग्रियों की एआई/एमएल आधारित निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। आज आयोजित मौखिक (ओरल) एवं पोस्टर प्रस्तुतियों ने शोधार्थियों और युवा वैज्ञानिकों को अपने कार्य प्रस्तुत करने तथा सार्थक शैक्षणिक संवाद में भाग लेने का सशक्त मंच प्रदान किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि  प्रो. विवेक द्विवेदी ने सीएसजेएमयू एवं संबद्ध महाविद्यालयों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के समन्वय से शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा मिलेगी तथा नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रो. आर. के. द्विवेदी ने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एआई शिक्षण को प्रभावी बना सकता है, परंतु एक शिक्षक का मुख्य उद्देश्य एक प्रेरणादायक और उत्कृष्ट शिक्षक बनना होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा श्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार संध्या सोनी, अर्श रहमान एवं प्रमोद कुमार को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदान किए गए। सम्मेलन का समापन संयोजक डॉ. अंजु दीक्षित द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment