Pages

Thursday, April 23, 2026

मानिकपुर में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पोषण किट वितरण

मनिकपुर चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में मानिकपुर ब्लॉक में एक प्रेरक पहल देखने को मिली, जहां बीडीओ पवन कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ शेखर वैश्य ने टीबी मरीजों को गोद लेकर मानवता और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पोषण किट वितरित की गईए जिससे उनके उपचार के साथ.साथ पोषण की जरूरतों को भी पूरा किया जा सके। अब तक लगभग 75 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका हैए वहीं कई समाजसेवी निक्षय मित्र बनकर इस मुहिम

मरीजों को टीबी किट वितरित करते अधिकारीगण

से जुड़ने को आगे आए हैं। डॉ वैश्य ने बताया कि 24 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनों से गांव.गांव स्क्रीनिंग की जा रही हैए जिससे टीबी की समय पर पहचान संभव हो रही है। इस अवसर पर शैलेंद्र निगमए विनय द्विवेदीए रमाशंकर भार्गवए हर्षित सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment