बबेरू /बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में शुक्रवार की रात्रि करीब 8:00 बजे सर्राफा व्यवसाई तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू निवासी दूल थोक बबेरू के पड़ोसी असलम खान नाम के व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसमें पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए 3 घंटे
के भीतर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया जिसके दोनों पैर में गोली लगी थी। वहीं शनिवार को सर्राफा व्यवसाई के शव का बांदा मर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, वहीं बबेरू कस्बे के सभी सर्राफा व्यापारी पूरी मार्केट बंद कर रखा, वही सुबह से ही घटनास्थल से लेकर मृतक के घर तक भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं जैसे ही मृतक सराफा व्यवसाई का शव घर पहुंचा, तो पूरे परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ, वहीं सर्राफा व्यापारियों के नगर अध्यक्ष महेश सोनी व राष्ट्रीय व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष के के महंत ने बबेरू पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन दिया है और कहा है की निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त असलम खान को मृत्यु दंड की सजा दिया जाए, तथा आरोपी के संपत्ति को बुलडोजर की कार्यवाही कर जमीन डोज किया जाए, वहीं परिजनों का कमाने वाला कोई भी सदस्य नहीं है, छोटे-छोटे बच्चे हैं तो उनका भरण पोषण किया जाए तथा पीड़ित को 50 लाख रुपए का मुआवजा तथा मृतक की पत्नी को एक सरकारी नौकरी दी जाए, इस संबंध को लेकर ज्ञापन दिया है। वही कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक के शव का परिजन व अन्य व्यापारियों ने बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक कर दिया गया। इस मौके पर सर्राफा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोनी सहित सैकड़ो की संख्या में कस्बे का व्यापारी जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में पुलिस बल अंतिम संस्कार पर मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment