प्रशासन से राहत की मांग
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के कर्वी तहसील अंतर्गत मौजा पाही के मुस्लिम पुरवा में शनिवार को अचानक भड़की आग ने कुछ ही पलों में सात परिवारों की दुनिया राख में तब्दील कर दी। 25 अप्रैल को लगी इस रहस्यमयी आग ने मो० सईद, मो० गुफरान, मो० इमरान, मो० एहसान, मो० नौशाद, शरीफ मोहम्मद और हसीमुनिशा के कच्चे घरों को निगल लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि 13 कुन्तल गेहूं, 4 कुन्तल अरहर, 3 कुन्तल चना समेत जीवनभर की
![]() |
| आग से क्षतिग्रस्त घर |
जमा-पूंजी और जरूरत का हर सामान जलकर खाक हो गया। हर परिवार को करीब 2-2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन आंखों में आंसू और दिलों में बेबसी की आग अब भी धधक रही है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि राख से जिंदगी फिर उठ सके।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment