Pages

Wednesday, April 22, 2026

छज्जे से गिरी महिला की दुखद मौत

मृतका के परिजनों ने बहनोई को ट्रामा सेन्टर में दौड़ाकर पीटा

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, भेजा पोस्टमार्टम के लिये

बांदा, के एस दुबे  । छज्जे से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत होने के बाद महिला के भाईयों व उनके साथियों ने मृतक महिला के पति की सदर अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में जमकर धुलाई कर दी। मृतका के भाईयों का आरोप है कि उन्होंने  उनकी बहन को जानबूझ कर मार डाला है। मारपीट की घटना में घायल पति को अस्पताल चौकी में बैठाकर पुलिस ने पूंछतांछ जारी कर दी है। गौरतलब हो कि बीती रात बबेरू निवासी मनोज तिवारी की पत्नी घर के छज्जे से गिर पड़ी, जिसको उपचार के लिये मनोज बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले


गया, जहां उसकी हालत खराब होने पर डाक्टरों ने उसको बांदा ट्रामा सेन्टर के लिये रिफर कर दिया। ट्रामा सेन्टर में तैनात डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अपनी बहन को मृत होने से नाराज भाईयों और उसके सहयोगियों ने अपने बहनोई को ट्रामा सेन्टर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। मृतका भाईया का आरोप था कि पति मनोज ने उसकी बहन की जानबूझ कर हत्या की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जबकि घायल पति का इलाज सदर अस्पताल में जारी है । पूंछतांछ के लिये पुलिस ने पति मनोज तिवारी के बयान दर्ज किये है।





No comments:

Post a Comment