Pages

Tuesday, April 28, 2026

गिरवां पुलिस ने आभूषणों के साथ पकड़े दो चोर

बांदा, के एस दुबे  । पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में गिरवां थाना पुलिस ने ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पकड़कर लाखों के आभूषण बरामद किये है। गौरतलब हो कि गिरवां थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी व उनकी टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बताया गया कि 21 अप्रैल की रात्रि एक रिहायशी घर में ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चुराने वाले दो अभियुक्त सदल पुरवा तिराहे के पास घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मय दलबल के पहुंच गये और अभियुक्त अजय पुत्र पहलवान विश्वकर्मा निवासी मुरवां थाना गिरवां जनपद बांदा, शंकर पुत्र पहलवान विश्वकर्मा निवासी मुरवां थाना गिरवां जनपद


बांदा को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 25 हजार रुपए नकद (चोरी के), 02 बच्चों की माला पीली धातु, 03 कड़ा सफेद धातु, 02 नाग नागिन सफेद धातु, 01 नाक की नथूनी, 02 ताबीज सफेद धातु, 04 चुड़े बच्चों के सफेद धातु, 12 पैर का मीना सफेद धातु, 04 हाथ के चुड़े सफेद धातु, 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 सिक्का सफेद धातु, 02 रोल्ड गोल्ड अंगूठी पीली धातु, 01 छल्ला बरामद किया। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को मु0अ0सं0 131/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना गिरवां जनपद बांदा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment