Pages

Thursday, April 23, 2026

अस्पतालों की बदहाली पर गरजे सीडीओ, अफसरों को दिया सुधार का अंतिम मौका

स्वास्थ्य विभाग को मिला अल्टीमेटम 

लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक महज औपचारिकता नहींए बल्कि स्वास्थ्य तंत्र की हकीकत का आईना बनकर सामने आई। पिछले निर्णयों की समीक्षा से लेकर प्रसव भुगतानए टीकाकरणए आयुष्मान कार्डए ई.कवच पोर्टल और कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग जैसे मुद्दों पर जब चर्चा हुई तो कई खामियां उजागर हुईं। सीडीओ ने दो टूक कहा कि इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले चिकित्सक ओपीडी भी संभालेंगेए वरना जिम्मेदारी तय होगी। अस्पतालों की साफ.सफाईए अभिलेखों की उपलब्धता और निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी तक पर सख्त निर्देश दिए गए। मऊ और राजापुर में एफआरयू की

बैठक में मौजूद अधिकारीगण

खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के आदेश दिए गएए वहीं आशा भर्तीए आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति और आरबीएसके टीम की निष्क्रियता पर भी सवाल उठे। कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और हर डिलीवरी का डेटा मंत्रा ऐप में फीड करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ सहित तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में सीडीओ का संदेश साफ था. अब आंकड़ों का खेल नहींए जमीन पर बदलाव चाहिएए वरना कार्रवाई तय है।


No comments:

Post a Comment