Pages

Thursday, April 30, 2026

पेजा के पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की डीएम से की मांग 

बांदा, के एस दुबे । गुरूवार को जनपद के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक के पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पत्रकारों से जुडी समस्याओं से रूबरू कराते हुए ज्ञापन सौपा ज्ञापन में बताया कि जनपद में पत्रकारों के प्रति अधिकारियों द्वारा स्नेहपूर्व रवैया नही रहता न ही कवरेज आदि में सहयोग किया जाता है। आपके जनपद आगमन पर पेजा संगठन के पत्रकार साथी स्वागत करते है और आपसे अपेक्षा करते है कि पत्रकारों की निम्न मांगों पर ध्यान देने की कृपा करेगें। पेजा ने मांग की कि पत्रकारों पर लगातार उत्पीड़न और घटनाएं होती है इन्हे तत्काल रोका जाए। पत्रकारों के विरुद्ध किसी भी शिकायत का संज्ञान लेकर बिना गहन जाँच कराए मुकदमा दर्ज नही किया जाए। साथ ही न्याय दिलाया जाए।पत्रकारों के साथ प्रतिमाह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करायी जाए। जिससे प्रदेश सरकार व शासन की योजनाओं का जनता को मिलने वाले लाम तथा जनता के बीच व्यापक


प्रचार-प्रसार व योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके। सूचना विभाग बाँदा द्वारा पत्रकारों के साथ किए जा रहे भेदभाव व डिक्टेटरशिप को खत्म किए जाए। सूचना विभाग माग को बताया जाए कि सूचना विभाग का काम पत्रकारों व प्रशासन के बीच सामान्जस्य बनाना है न कि खुद को पत्रकारों का संचालक साबित करना है। प्रदेश सरकार की जो भी सरकारी योजनाएं चल रही है। उनमें पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करना और योजनाओं का लाभ पत्रकारों व उनके परिवार को दिलाया जाए। प्रदेश सरकार और प्रदेश शासन के अफसर कई बार कह चुके हैं कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं होते। इसलिए उन्हे समाचार कवरेज करने और सच्चाई सामने लाने जनहित में छिपे हुए सच को उजागर करने में जिला प्रशासन व पुलिस के अफसर उनका सहयोग करें।इस मौके पर कृपाशंकर दुबे, प्रदीप सिंह, प्रदीप त्रिपाठी राजा ,बालेन्द्र तिवारी,बसंत गुप्ता,शुभम सिंह, नंदकिशोर शिवहरे,मनोज गुप्ता,पूरन राय व अन्य तमाम पत्रकार साथी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment