नगर पालिका बालिका विद्यालय में 384 तो खानकाह इंटर कॉलेज में 307 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
23 कैमरों की नजर में आदर्श बजरंग विद्यालय का परीक्षा केंद्र
बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने आज जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।नगर पालिका बालिका विद्यालयरू यहाँ कुल 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 384 उपस्थित रहे। केंद्र पर सीसीटीवी, बिजली के लिए जनरेटर और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।यहाँ 384 अभ्यर्थियों में से 307 ने परीक्षा दी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले। आदर्श बजरंग विद्यालयरू इस केंद्र पर 480 में से 375 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यहाँ सुरक्षा के मद्देनजर 23 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए और आरओ के ठंडे पानी की सुविधा भी
उपलब्ध थी।आयुक्त अजीत कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता के साथ कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी को हर समय सक्रिय रखा जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कठोर कार्यवाही होगी। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिजली, पंखे और पानी की व्यवस्था निर्बाध रहनी चाहिए। प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के चलते जनपद के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। आयुक्त ने सफल आयोजन के लिए ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यकुशलता बनाए रखने की अपेक्षा की।

No comments:
Post a Comment