Pages

Thursday, April 23, 2026

होमगार्ड परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग एलर्ट

परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पहुंचाने में मदद करे पुलिस

बांदा, के एस दुबे  । अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा को लेकर पूरी सतकर्तता बरते हुये मातहत पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध सुनिश्चित करने व परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न


होने देने एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए । परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए । बता दें कि 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में सुबह 10.00 से 12.00 व शाम 03.00 से 05.00 बजे होने तक वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में कुल 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।


No comments:

Post a Comment