रक्तदान कर शहीद क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

रक्तदान कर शहीद क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

रेडक्रास के सहयोग से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में लगा शिविर

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया सहित उनके 51 जाबांज क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने व जिला अस्पताल में रक्त की कमी के कारण मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन करते रेडक्रास चेयरमैन।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा उपस्थित रहें। शिविर का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता द्वारा फीता काटकर किया गया। कुल सात रक्तदान हुए। पंद्रह लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदानियों में अधिशासी अभियंता रत्नेश जायसवाल, लेखाकार चंद्रेश रायजादा, लेखाधिकारी संतोष कुमार वर्मा, सुमन देवी, रामसिरोमन, सुभाष चंद्र गौतम जेई, राघवेंद्र कुमार अवर अभियंता ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ अनुराग द्वारा सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस परिवार से सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ डीके वर्मा, अशोक शुक्ल, बृज किशोर, नरेंद्र सिंह, राजू कैथवास, अखिलेश उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages