कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय स्थित परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा 27 अप्रैल 2026 को डाईंग एवं प्रिंटिंग प्रयोगशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया जिसमें यू.जी. . एवं पी.जी. के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह प्राध्यापक डॉ. एकता शर्मा एवं सह-प्राध्यापक डॉ. ऋतु पांडेय के निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता
एवं ज्ञान को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment