Pages

Saturday, April 25, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन का रुख इस बार पूरी तरह नो-नॉनसेंस नजर आया, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक ने पहाड़ी स्थित पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर औचक छापा मारकर व्यवस्थाओं की हकीकत टटोली। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की हर गतिविधि और कंट्रोल रूम की सतर्कता को परखा गया, जहां अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि परीक्षा की एक-एक सांस कैमरों की नजर में होनी चाहिए। केंद्र पर 319 परीक्षार्थी मौजूद मिले, जबकि 65 अनुपस्थित पाए गए। जिले में कुल 7 केंद्रों पर 17,568 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा दे रहे हैं, जहां हर पाली में 2,928 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल हर मोर्चे पर तैनात हैं। संदेश साफ है- परीक्षा में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं, पारदर्शिता ही इस बार असली ‘टॉपर’ होगी।

निरीक्षण करते अधिकारीगण

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को जनगणना 2027 नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया चित्रकूट। जनपद में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से लगे विश्राम कक्ष को जनगणना प्रकोष्ठ सह नियंत्रण कक्ष घोषित कर पारदर्शिता और सटीकता का बिगुल फूंक दिया है। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहने वाला यह कंट्रोल रूम आमजन और कर्मचारियों की हर समस्या का त्वरित समाधान करेगा। हेल्पलाइन 05198-235425 भी जारी कर दी गई है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को इसकी कमान सौंपकर प्रशासन ने संकेत दे दिया है- अब जनगणना में न लापरवाही चलेगी, न बहाने।

No comments:

Post a Comment