बांदा, के एस दुबे । थाना चिल्ला अंतर्गत शादी मदनपुर गांव निवासी इमरान का 7 वर्षीय बेटा हनीफ गांव किनारे स्थित शहीद बाबा के स्थान पर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था वहीं यमुना नदी किनारे कपड़े उतार कर जैसे ही नहाने लगा तभी गहरे पानी में पैर फिसल जाने से डूबने लगा डूबता हुआ देखकर दोस्तों ने दौड़कर हनीफ के घर वालों को सूचना दिया वहीं एक सैकड़ो ग्रामीणों ने यमुना नदी पहुंचकर खोजबीन की आधा घंटे बाद हनीफ को यमुना नदी से निकाल कर स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया जहां पर चिकित्सकों ने बांदा के लिए रेफर कर दिया वहीं बांदा जाते
समय रास्ते में ही मौत हो गई परिजन वापस घर ले आए। बता दे की इमरान के पारिवारिक चाचा की शादी हाल ही में थी और वह करीब चार दिन पहले कोलकाता से अपने पैतृक गांव शादी मदनपुर आए थे दिवंगत हनीफ के एक बहन 5 वर्षीया एलमा है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।थाना अध्यक्ष चिल्ला अर्पित पांडे ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है।

No comments:
Post a Comment