Pages

Monday, April 27, 2026

महिला ब्लाक प्रमुख ने महिला पत्रकार सहित अन्य तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

घरपर घुसकर मारपीट व जान से मार देने की धमकी।

ब्लाक प्रमुख पति व महिला पत्रकार के बिगड़े मधुर संबंध जमकर चलें लात जूते।

बांदा, के एस दुबे । जनपद की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जसपुरा ब्लाक में निर्वाचित महिला ब्लाक प्रमुख राजकुमारी ने बीते 19 अप्रैल को कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर एक महिला पत्रकार समेत तीन अन्य सहयोगी महिलाओं पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मामला हाईप्रोफाइल सत्ता पक्ष से जुड़ी जनप्रतिनिधि व पत्रकार के बीच देखकर कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला ब्लाक प्रमुख ने अपनी शिक़ायती पत्र में कहा कि बीती 19 अप्रैल को शाम 7 बजे मंजू शर्मा पत्रकार उसकी बहन निशा व अन्य दो अज्ञात महिलाओं के साथ जबरदस्ती मेरे घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए छीना-छपटी के साथ मारपीट करने लगी। जिससे में और मेरा पूरा परिवार दहशत में आ गए और जाते हुए


कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। लेकिन पूरा मामला क्यों हुआ जिसके कारण ऐसी घटना घटी जानने पहचानने वाले लोगों में कोतुहल बना रहा। जबकि पूर्व में शोशल मीडिया में महिला पत्रकार व ब्लाक प्रमुख पति के मधुर संबंध की कुछ सुंदर फोटो भी शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी गई। जिससे दोनों के ही बीच संबंध मधुर होने की गवाही देते हैं। और ऐसे प्रकरण दर्ज होने पर प्रश्नचिन्ह लगा कि लगता है।कि मामला पूरा फिल्मी मशहूर एक्टर अनिल कपूर की फिल्म जुदाई का नाट्य रूपांतरण का सजीव चित्रण है।


No comments:

Post a Comment