Pages

Wednesday, April 29, 2026

सपा छात्रसभा की बैठक सम्पन्न

बांदा, के एस दुबे  । सपा कार्यालय बांदा में समाजवादी पार्टी छात्र सभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम ने छात्र सभा जिला अध्यक्ष बांदा यशवंत सिंह यादव से मिलकर जिला संगठन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांदा के जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव एजाज खान सांसद प्रतिनिधि इं पुरुषोत्तम


गुप्ता रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन यशवंत सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगनायक यादव , अवध पटेल, राजा भइया कुशवाहा, इमरान खान, अतीक अहमद, कमल पांडा, सनी, फैज सिद्दीकी, आदाब अहमद, विक्की यादव, आर्यन खान, कृष्ण कुमार यादव आदि सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment