Pages

Thursday, April 30, 2026

विराट नगर के घरों में भरा नालियों का पानी

बांदा, के एस दुबे । शहर मुख्यालय के विराट नगर (गली नंबर 3, मुक्तिधाम रोड, क्योटरा) के निवासी इन दिनों भारी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। मोहल्ले की नालियों का निकास बंद होने के कारण गंदा और कीचड़ युक्त पानी सड़कों के साथ-साथ लोगों के घरों के भीतर तक भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पहले मोहल्ले की नालियों का पानी सुचारू रूप से आगे  निकल जाता था। लेकिन क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति ने अपनी जमीन के पास नाली का रास्ता बंद कर अवैध रूप से मैरिज हॉल का निर्माण करवा लिया है। इस अवरोध के कारण पूरे मोहल्ले का गंदा पानी वापस लौटकर घरों और रास्तों में जमा हो रहा है।


वहीं स्थानीय महिला रेनू सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों के मोहल्ले व घरों में गंदा पानी नालियों का भर जाता है जिसे निकालने में भारी दिक्कतें आ रही हैं वह हमें बच्चों को स्कूल आने-जाने में इसी गंदगी भरे रास्ते से मजबूरी बस निकालना पड़ता है जिससे कई बार हम लोग गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं हम लोगों ने कई बार इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी बांदा को भी दी है पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है मांग है कि जांच करवाकर इस नालियों का पानी आगे निकलने के लिए बनवा दिया जाये ।वही पीड़ित हीरामनी गुप्ता ने बताया कि मेरे पूरे घर में गंदा कीचड़ भरा पानी भरा हुआ है मेरे घर में बैठने के लिए एक भी जगह नहीं है नालियां बंद हो जाने की वजह से मेरे घर में कीचड़ भरा पानी भर गया है जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भी दिया है परंतु कोई भी उच्च अधिकारी जांच करने तक नहीं आया है।मांग है कि इस समस्या का हल निकाल कर नाली बनवाई जाएं ताकि जो हमारे घरो में पानी  भरता है वह ना भरे। इस इस मौके पर नियल सिंह, रेनू सिंह,संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतोषी हीरामनी गुप्ता, नैंसी ,प्रियंका सेन, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम स्थानीय मोहल्ले के पीड़ित लोग मौजूद रहे हैं।


No comments:

Post a Comment