नाली के ऊपर किए आक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

नाली के ऊपर किए आक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली रोड सीएचसी गेट के सामने करीब 10 वर्षों से भोला पुत्र सिया शरण सड़क के किनारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर चाय और गुटके की दुकान करता था। नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा कई बार झोपड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन जो आक्रमण किया था, वह हटाने का नाम नहीं ले रहा था। तभी जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा एक दिन पहले ही भोला को नोटिस दे दी गई थी, कि आज अतिक्रमण को हटवा ले अन्यथा की स्थिति में नगर पंचायत स्वयं अतिक्रमण


हटाने को मजबूर होगा, जिसमें नोटिस मिलने के बाद भी आक्रमण किया भोला नहीं हटाया जिससे रविवार की दोपहर नगर पंचायत के लिपिक दिनेश सिंह ,लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, सफाई नायक छेदीलाल, हीरालाल, विद्युत विभाग से लाइनमैन श्यामलाल अमर सहित करीब एक दर्जन से अधिक नगर पंचायत की सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन सहित पहुंचे और अतिक्रमण किए हुए झोपड़ी के अंदर रखे सामान को हटाकर झोपड़ी को ऊपर जेसीबी चला कर अतिक्रमण को हटाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages