बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का शिष्टमंडल जिला अधिकारी अमित आसेरी से मिला और सम्मान शाल ओढ़ाकर एवं बम्बेश्वर पर्वत पर विराजमान भगवान शंकर के चित्र को सप्रेम भेट कर अभिनंदित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा जिला अधिकारी को बतलाया गया कि जनपद बांदा का अपना पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है बामदेव ऋषि की तपों भूमि के फलस्वरूप जनपद का नाम बांदा पड़ा और विराटपुरी के नाम से विश्वविख्यात है। कालिंजर दुर्ग में तीनों युगों के प्रमाण मिलते है वहीं केन नदी के किनारे भूरागढ़ दुर्ग 1857 की क्रांति का गवाह है। ब्रिटिश हुकूमत द्वारा अनेक
क्रांतिकारियों को एक साथ फांसी पर लटकाया गया था वहां स्थित किले के अंदर का फांसी घर क्रांतिवीरों की शहादत को याद दिलाता है। जनपद के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को सुनकर जिलाधिकारी काफी गद गद हुए और कहा कि समय निकाल कर मैं इन स्थानों का भ्रमण अवश्य करूंगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा खान, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिज्वी, शोशल मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी,युवा कांग्रेस बांदा विधानसभा अध्यक्ष ईशु फैज खान शिष्टमंडल में शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment