रश्मि ने 91 प्रति. अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन
बांदा, के एस दुबे । सी.बी.एस.ई. द्वारा आज घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा रश्मि यादव ने मानविकी वर्ग में 91 प्रति. अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं अनामिका कुशवाहा ने विज्ञान वर्ग में 90 प्रति., आध्या ने विज्ञान वर्ग में 87 प्रति., राशि मिश्रा ने वाणिज्य वर्ग में 85 प्रति. तथा प्रियासा निगम ने वाणिज्य वर्ग में 84 प्रति. अंक प्राप्त कर सराहनीय सफलता अर्जित की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा, डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा एवं प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन शिव शरण
कुशवाहा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सुंदर परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता, निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचने का मार्ग बनाते हैं। डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संस्कारित और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह सफलता जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन वास्तविक यात्रा अब शुरू होती है। लक्ष्य बड़ा रखें, मेहनत ईमानदारी से करें और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम सदैव रोशन करें। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।


No comments:
Post a Comment