Pages

Saturday, May 2, 2026

यूपीकैटेट प्रवेश परीक्षा की आवेदन की तिथि बढ़कर हुई 15 मई

कानपुर, प्रदीप शर्मा - प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के लिए होने वाली संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी देते हुए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि  आवेदन तिथि अब 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गई है।विश्वविद्यालय की कुलसचिव रेनू सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा  की पूर्व निर्धारित तिथियां 10 व 11 जून 2026 को


संपन्न होंगी। बताते चले कि इस वर्ष संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा द्वारा संपन्न कराई जा रही है। विश्वविद्यालय के  डॉ. खलील खान ने बताया  कि छात्र छात्राएं पाठ्यक्रम, परीक्षा अर्हता, शुल्क, सीटों की संख्या एवं अन्य  जानकारी कृषि विश्वविद्यालय बांदा की निर्धारित वेबसाइट www.upcatetexam.org या www.buat.edu.org पर प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment