Pages

Wednesday, May 13, 2026

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर चित्रकूट में आयोजित हुआ वेबिनार

अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अब गंदगी और अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित सेन्सिटाइजेशन वेबिनार में जिला प्रशासन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने का संदेश दिया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने एनआईसी कक्ष से विभिन्न नगर निकाय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग कर स्वच्छता व्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। वेबिनार में घर-घर कूड़ा संग्रहण, स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण,

वेबिनार में प्रशिक्षण लेते अधिकारीगण

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा वैज्ञानिक निस्तारण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्वच्छता कार्यों को पारदर्शी, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाया जाए। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने नगर निकायों को जनजागरूकता अभियान तेज कर नागरिकों को स्वच्छता मिशन से जोड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment