एसओजी, नरैनी पुलिस व सर्विलांस टीम ने मिलकर की पकड़
बांदा, के एस दुबे । बस, रेल, ई रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी और चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले अर्न्तजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को नरैनी व एसओजी पुलिस ने पकड़ने में पाई है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में नरैनी व एसओजी पुलिस ने निराजुल हसन पुत्र अजीत निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर, फहीम (फईम) पुत्र हनीफ निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, साहिल पुत्र जाइद निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को मुखबिर की सूचना पर पनगरा नहर के पास से पकड़ने में
सफलता पाई है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से 02 अवैध तमंचा, 02 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 02 मोबाइल फोन, 05 हजार रुपए बरामद किये गये है। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस, ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है । साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है । अभियुक्तों को पकड़ने में संदीप कुमार तिवारी प्र0नि0 नरैनी मय टीम, आनंद कुमार प्रभारी एसओजी मय टीम, राजेश कुमार मौर्य प्रभारी सर्विलांस मय टीम के द्वारा सफलता पाई गयी।


No comments:
Post a Comment